Followers

Thursday, May 15, 2014

शब्दों को जीने दो
===========

Wednesday, May 14, 2014

जिंदगी जब मायूस होती है, तभी महसूस होती है,
कहीं सुना है, इस वाक्य को,
कविता के लिये,
अनवरत, सदियों की यात्रा करनी पडती है,
जीना पडता है, दर्द को,
पढा है ऐसा मैने
अपने ही एक मित्र, एक गुरु की रचना में,
जो मन को महसूस हो,
उसे सजा कर मात्र लिख देना कविता नहीं है,
कई ख़ूबसूरत गीतों में,
ख़ुद को बजते, सुना है मैने,
अभी कुछ रोज पहले,
एक मज़दूर के चीत्कार का साक्षि बना मैं,
हर रोज घटित होती,
अनेकों वाकायों में, खुद को देखता हूँ,
कई बार उसकी मायूसियों के लिये,
खुद को जिम्मेवार मानता हूँ,
कई बार ऐसा लगता है की,
बचा सकता था मैं उसे,
टूट कर बिखरने से,
संभाल सकता था उसे,                    
फिसल कर गिरते व़क्त,
दूर कर सकता था,
उसके मन के अंधेरे को,
बदल सकता था महफ़िल में,
उसके तन्हाइयों को,
और एक दोस्त का तो ये फर्ज भी था,
पर ऐसा कुछ ना हो सका,
उलट मैं उसके दुश्वारियों की वजह बन गया,
यही मायूसियत है,
जो कविता के हर शब्द में,

बहती है अनवरत................मनोरंजन
वक़्त
===
तुम्हे ग़र है, गुमां  अपने हुस्न पर,
हमें अपने इश्क पर है,
वक़्त ज़ाहिर करेगा,
बेनूर कौन होता है!.....मनोरंजन

"मुक्तक" एक प्रयास
================
ग़र खौफज़दा हो हिक़ारत से,मोहब्बत कैसे करोगे,
है उज्र ग़र फ़ना होने से, इशा-अत कैसे करोगे,
दर्द सहे बिना आकार नहीं मिलता,
मुश्किलों से घबराओगे तो, मुकम्मल मुसर्रत कैसे पाओगे!
........................मनोरंजन
इशा-अत- प्रकाशित
मुसर्रत- आनंद
मुकम्मल-पूरा
हिक़ारत- नफरत
कविताएं मर्म स्पर्शी होती है,
जीवन के हर रंग की आरुषि होती है,
भावुकता व विद्रोह की अभिव्यक्ति होती है,
समाज को सही दिशा दिखाने की एक कोशिश होती है,
शिल्‍प,सृजन व सौंदर्य से विभूषित,
कविताएं,
कुरूपता नहीं सह पाती,
विकृति व विरूपित मानसिकता नहीं सह पाती,
बिखर जाती है कविता,
कविताओं में तुकांत, विधान का ख़्याल रखना पड़ता है,
लोग पढ़ते है कविता,
गुनगुनाते भी है इसे,
भावों को समझ भावुक होते है,
मेरी कोशिशें अधूरी है शायद,
गढ़ने नहीं आती ऐसी कविता,
या शायद मैं कवि नहीं,
स्वयम् कविता हूँ,
जो लिखता हूँ वो उन कविताओं का भावार्थ होता है,
और इन सभी अर्थों को जोड़ कर देखो,
सबका मतलब सिर्फ एक है,
की मैं कविता क्यूं हूँ................मनोरंजन

Tuesday, May 13, 2014

जीवन
====
बंद कमरे में चीत का अशांत हो जाना,
ज्यादा सरल है,
किसी भीड़-भाड़ वाले जगह के तुलना में,
बंदिशों के बीच भटक जाना,
गलत रास्ते पर फिसल जाना ज्यादा असान है,
किसी खुले महौल के, मुक्त वातावरण के तुलना में,
जरूरत से ज्यादा परहेज,
जीवन को मुश्किलों से, कष्ट से भर देता है,
जीवन में अगर कोई संघर्ष ना हो,
तो आदमी अक्षम, और कायर बन जाता है,
जिम्मेवारियां जरूरी है,
इसके अभाव में आदमी जड़-चेतन, अकर्मण्य बन जाता है,
फ़िक्र करने को ग़र कुछ ना हो,
तो इंसान चिर-स्थाई गमज़दा हो जाता है,
जीवन में कठोरता से टकराना सेहत के लिये अच्छा है,
कोमलता इंसान को निर्बल बना देता है,
प्रेम में बहे आँसू, अमृत के समान है,
ये इंसान को निर्मल व सहृदय बना देता है,
मनुष्यता को प्राप्त करना कभी असान नहीं रहा,
प्रकाश बिखेरने के लिये,
खुद को जलाना पड़ता है,
दर्द सहे बिना जीवन को आकार नहीं मिलता,
बिना दुःख, कभी सुख का एहसास नहीं होता............मनोरंजन


Monday, May 12, 2014

अब देखो,
तुमसे रिक्त हुए जगह को,
भरने की उत्कट अभिलाषा ने,
खड़े कर दिये अनगिनत बेशक्ल,
चेहरे मेरे दहलीज पर,
और मैं ढून्ढ रहा हूँ हर चेहरे में,
तुम्हारी वही कशिश, उसी एहसास को,
ढून्ढ रहा हूँ उसी खुशबू को,
जो तुम्हारे बालों को सहलाते वक्त,
पैवस्त हो गये थे, मेरी अँगुलियों में,         
सुनना चाहता हूँ उसी संगीत को,
जो तुमसे मिलते ही,
छा गयी थी मुक़म्मल फ़िज़ा में...........मनोरंजन