Followers

Thursday, July 24, 2014

अर्थहीन रिश्ता 
========
रात के तीसरे पहर में,
उठ कर बैठ जता हूँ,
और समने बैठा लेता हूँ,
तुम्हारा साया,
बातें करते हुए तुमसे,
कहता हूँ,
लो खोल कर रख दिया दिल अपना,
पर सच में ऐसा कभी हो नहीं पाया,
एक अनजाने डर और संकोच से,
इन तन्हाइयों में भी,
सच बोलने का हिम्मत ना कर पाया,
और हर बार ही मेरा मन,
असीम पिडा और यंत्रणा से भर आया,
तुम्हारे ही व्यक्तित्व को अडा-तिरछा कर,
कई तरह के तस्वीरें बनाता हूँ,
फिर उन तस्वीरों को सजा-संवार कर,
उससे प्रेम करना चाहता हूँ,
मगर उंगलियाँ कांपने लगती है,
और तस्वीर बिगड जाती है,
रोज कोशिश करता हूँ,
मगर तस्वीर कभी पुरा नआ कर पाया,
अब ऐसे में मन खिन्न हो जाता है,
क्रोध, दुख और अक्रोश से हर बार गला भर आया,
छाती के पास कुछ जलने सा लगता है,
मगर उस धुएँ को अंदर ही पीने के प्रयास में,
आँखों में पानी भर आता है,
जिसका कोई मोल नहीं,
बिल्कुल अर्थहीन!....................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/


Tuesday, July 22, 2014

दिल-ए-अजीज 
==========
दिल जीवन में एक बार,
अपने सबसे अजीज खिलौने को माँगता है,
गर मिल जाये तो जीवन में बहार आ जाती है,
और गर ना मिला तो,
आप कितने भी बड़े मुकाम को छू लें,
चाहे कितनी ही उँची हस्ती हो जाये आपकी,
चाहे कितनी भी बड़ी सफलता पा लें आप,
आँसू के कुछ बूँदें,
हर वक्त पलकों से लुढ़कने को आतुर रहते है।...........मनोरंजन


एक गीत
=======
मन ना जाने क्यों फिर उदास है,
उनकी आई है यादें, या फिर वो निराश है।
ऐसा तो अक्सर ही होते रहता है,
कभी हंसता है दिल, कभी रोता है,
आज फिर दिल को शायद उनकी तलाश है।
मन ना जाने क्यों फिर उदास है..................मनोरंजन

Monday, July 21, 2014

क्योंकी मोबाइल फोन पर दिखती है मुझे गोल रोटी
==================================
मोबाइल फोन,
मुझे जंचता ही नहीं है,
मेरे व्यक्तित्व के साथ रचता ही नहीं है,
मोबाइल पर,
उनका फोन नहीं आता,
जिनके फोन का इंतजार हर पल रहता है,
मोबाइल पर,
उन स्वच्छन्द, शीतल हवाओं,
के भी फोन नहीं आते,
जो थके हुए कदमों में,
जान डाल देते है,
मोबाइल पर,
अधूरे सपनों के उन साथियों के भी फोन नहीं आते,
जो जनाते है मुझे,
और मेरे मन को,
शायद, दुनिया में सबसे ज्यादा,
ना जाने किस शहर में,
किस जगह गुमनाम हो गए है सब,
मोबाइल पर फोन आते है,
मोटे-मोटे रस्सियों के,
मजबूत धागे से, करीने से गुंथी डोरियों के,
जो मुझे बान्ध कर रख लेना चाहते है,
अपने दहलीज़ पर,
ताकी वो मेरा जैसे चाहे,
वैसे इस्तेमाल कर सके, 
मोबाइल पर फोन आते है उन लोगों के,
जो मुझे इस्तेमाल करना चाहते है,
एक मशीन की तरह,
बिना मेरी भावनात्मक जरूरतों की परवाह किए,
पर मोबाइल फोन रखना अब लजमी सा हो गया है,
क्योंकी मोबाइल पर दिखती है मुझे,
गोल रोटी घुमती हुई,
एक मिनट के लिए भी इसे,
कभी बंद नहीं होने देता,
क्योंकी डर लगा रहता है की,
मोबाइल बंद होने से,
कहीं रोटी ना गायब हो जाये,
क्योंकी मोबाइल पर सुनाई दे देती है कभी-कभी,
मेरी "परी" की अवाज,
जो मुझे अभी पापा कहना सिख राही है,
क्योंकी मोबाइल पर सुनाई दे देती है,
माँ की हुलसती सी अवाज,
जो हर वक्त नेटवर्क ना आने से रहती है परेशान,
और दबाते रहती है बटन मोबाइल का,
क्योंकी अब भी मेरे मन के अंधेरे में,
कौंध जाती है, उम्मीद की किरण
की शायद फोन आ जाये कभी उनका,
जिनके एक हैलो के इंतजार में,
गुजरती जा रही है जिन्दगी।...................................मनोरंजन 
http://manoranjan234.blogspot.in/
क्योंकी मोबाइल फोन पर दिखती है मुझे गोल रोटी
==================================
मोबाइल फोन,
मुझे जंचता ही नहीं है,
मेरे व्यक्तित्व के साथ रचता ही नहीं है,
मोबाइल पर,
उनका फोन नहीं आता,
जिनके फोन का इंतजार हर पल रहता है,
मोबाइल पर,
उन स्वच्छन्द, शीतल हवाओं,
के भी फोन नहीं आते,
जो थके हुए कदमों में,
जान डाल देते है,
मोबाइल पर,
अधूरे सपनों के उन साथियों के भी फोन नहीं आते,
जो जनाते है मुझे,
और मेरे मन को,
शायद, दुनिया में सबसे ज्यादा,
ना जाने किस शहर में,
किस जगह गुमनाम हो गए है सब,
मोबाइल पर फोन आते है,
मोटे-मोटे रस्सियों के,
मजबूत धागे से, करीने से गुंथी डोरियों के,
जो मुझे बान्ध कर रख लेना चाहते है,
अपने दहलीज़ पर,
ताकी वो मेरा जैसे चाहे,
वैसे इस्तेमाल कर सके, 
मोबाइल पर फोन आते है उन लोगों के,
जो मुझे इस्तेमाल करना चाहते है,
एक मशीन की तरह,
बिना मेरी भावनात्मक जरूरतों की परवाह किए,
पर मोबाइल फोन रखना अब लजमी सा हो गया है,
क्योंकी मोबाइल पर दिखती है मुझे,
गोल रोटी घुमती हुई,
एक मिनट के लिए भी इसे,
कभी बंद नहीं होने देता,
क्योंकी डर लगा रहता है की,
मोबाइल बंद होने से,
कहीं रोटी ना गायब हो जाये,
क्योंकी मोबाइल पर सुनाई दे देती है कभी-कभी,
मेरी "परी" की अवाज,
जो मुझे अभी पापा कहना सिख राही है,
क्योंकी मोबाइल पर सुनाई दे देती है,
माँ की हुलसती सी अवाज,
जो हर वक्त नेटवर्क ना आने से रहती है परेशान,
और दबाते रहती है बटन मोबाइल का,
क्योंकी अब भी मेरे मन के अंधेरे में,
कौंध जाती है, उम्मीद की किरण
की शायद फोन आ जाये कभी उनका,
जिनके एक हैलो के इंतजार में,
गुजरती जा रही है जिन्दगी।...................................मनोरंजन 
http://manoranjan234.blogspot.in/
सॉरी बाबु
======
सॉरी बाबु,
जिन्दगी सचमुच बहुत असान होती,
गर हम साथ होते।
मुमकिन था सबकुछ,
इसी ज़मी पर, इसी शहर में,
बहारे-जन्नत होती अपने कदमों में,
गर हम साथ होते।
चाँद भी अपना होता, और तारें भी,
आसमान का हर कोना हमारा होता,
यों अंधेरे की चाह ना होती,
रात चंदनी होती अपनी,
हर तरफ रोशनी और रागिनी होती,
गर हम साथ होते,
सॉरी बाबु,
जिन्दगी सचमुच बहुत असान होती,
गर हम साथ होते।
तुम रूठती तो मना लेता,
सोती तो जगा लेता,
रोती तो हंसा लेता,
तुम्हारे जुबां से तो गाली भी सुनने की आदत है मुझे,
कोई और देता है तो बर्दाश्त नहीं होता,
लोगों से नजरें चुरा कर,
खुद हो तन्हाइयों के चादर में,
लपेटने की चाहत ना होती,
यों रंजो-गम और अंसूओं से भीगी जिन्दगी ना होती,
गर हम साथ होते,
सॉरी बाबु,
जिन्दगी सचमुच बहुत असान होती,
गर हम साथ होते।.....................................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/


मनोरंजन

Saturday, July 12, 2014

स्मृति शेष-10
=========
वादा था तुमसे मिलने का,
मगर बिना जूते और अच्छे कपड़े के,
तुम्हारे हास्‍टल जाकर,
तुम्हारी सहेलियों के सामने,
तुम्हे शर्मिंदा नहीं कर कर सकता था,
इसलिये,
पता होते हुए भी,
ढूंढते रहा तुम्हे महीनों,
उस नए जगह पर,
जहाँ हम दोनों कुछ बनाने गये थे,
और बन भी रहे थे,
मेरे अंदर एक पुरुष बन रहा था,
और तुम्हारे अंदर एक स्त्री,
महीनों तक, मैं रोज उस जगह जाता,
जहाँ से निकलने की संभावना थी तुम्हारी,
और एक दिन पूर्ण हुए मेरी मनोकामना,
जब डोर से, हमेशा की तरह खिलखिलाते हुए,
तुम चली आ रही थी, अपने दो सहेलियों के साथ,
मुझ पर नज़र पड़ी तुम्हारी,
और तुमने कुछ कहा था अपने सहेलियों के कानों में,
दोनों चुप-छाप चली गयी थी,
कैसा लगा था तुम्हे?
मुझे वहाँ देख कर, शायद पूछा था मैने,
और शायद, तुमने कुछ कहा भी होगा,
पर जिस तरह, हम दोनों बिना एक-दूसरे को सुने,
लगातार बोले जा रहे थे,
उसमें, तुमने क्या कहा, मैने क्या कहा,
कुछ याद ना रहा,
और हम सीधे जाकर गंगा तट पर रुके,
दूर तक फैला गंगा का पानी,
और सूर्य का, बिल्कुल लाल गोला,
गंगा नदी को दूसरे चोर पर छू रहा था,
और इस चोर पर हमदोनों, छो रहे थे गंगा को,
बहुत ही मनोरम लगा था उस दिन गंगा तट,
फिर कभी, कहीं भी,
नहीं दिखी गंगा अपने इतने खूबसूरती के साथ,
हम बातें कर रहे थे,
अपने पाँव को पानी में डुबाए,
शायद मैं "साइंस" की बात कर रहा था,
और तुम "कमर्स" की,
दोनों का कोई मेल नहीं था,
आज जीवन के इस मोड पर आकर देखो,
ना मेरा "साइंस" बचा है,
ना तुम्हारा "क्मर्स" बचा है,
बचा है तो बस जीवन की उबड़-खाबड़ राहें,
मेरे आगे भी,
और तुम्हारे आगे भी।.......................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/