दिल-ए-अजीज
==========
दिल जीवन में एक बार,
अपने सबसे अजीज खिलौने को माँगता है,
गर मिल जाये तो जीवन में बहार आ जाती है,
और गर ना मिला तो,
आप कितने भी बड़े मुकाम को छू लें,
चाहे कितनी ही उँची हस्ती हो जाये आपकी,
चाहे कितनी भी बड़ी सफलता पा लें आप,
आँसू के कुछ बूँदें,
हर वक्त पलकों से लुढ़कने को आतुर रहते है।...........मनोरंजन
No comments:
Post a Comment
Write here