Followers

Monday, April 6, 2015

गीत(2)

गीत
.....
आए दिल उन्हे याद कर,
उन्हे भूल जाओ ना,
जिनसे सिखा था तूने मुस्कुराना,
उन्हे ऐसे तो बिसराओ ना।
आए दिल उन्हे याद कर ..........
उनको ख़्वाबों में बुलाओ,
उनसे कुछ बात करो,
कोई ना तुम्हारे दरमियां,
ऐसी मुलाकात करो,
उनसे कहो की, कटते नहीं है ये दिन उन बिन,
उनके दिल में भी, कुछ ऐसे भाव जगाओ ना,
आए दिल उन्हे याद कर।

भागना खुद से

भागना खुद से 
=========
उफ्फ़ ये नीरवता,
नितांत अकेलापन,
अब इतना कष्टकर क्यों लगने लगा है,
कभी कितना मन तरसता था की,
चाँदनी रात में, यों ही अकेले अपने छत पर टहलूँ,
चाँद पूरी तरह से मुस्कुरा रहा है,
रात के तीन पहर बीत चुका है,
उपर छत पर नीम स्निग्द्धता है ,
मगर मुझे ये सब अच्छा नहीं लग रहा,
गोया किसी हलचल की चाह है,
इतनी सपाट जिंदगी किस काम की?
कुछ तो रहस्यमय सा घटित हो,
कुछ तो हो जो परेशान करे,
कोई पाशविक घटना, भूतबाधा,
नहीं-नहीं- ये नीरवता,
मेरे अंदर तूफान सा खड़ा कर रहा,
पैरों को जरा जोर से पटक कर आवाज़ निकालना चाहिये,
ये आवाज़, मस्तिष्क के सभी शोर को दबा देगा,
ये मोर का क्रकस आवाज़, आज अच्छा लगा,
नहीं मोर भी नहीं चाहिये,
ये मोर फिर मुझे सर्दियों के उन मैदानों में ले जायेगा,
जहाँ तुम इन मोरों के पीछे भगती थी।@ मनोरंजन

Saturday, April 4, 2015

ये जो आदतें है ना

ये जो आदतें है ना 
=============
सामने से फोन पर आवाज आई,
आज के बाद मुझे कभी फोन मत करना,
उसने भी ज़ोर से चीख कर बोला,
" हाँ- हाँ नहीं करूँगा" .....अगर मुझमें जरा सा भी ग़ैरत है तो, आज के बाद ना कभी तुम्हे फोन करूँगा, ना तुम्हारी सुरत देखूँगा और ना ही कभी तुम्हारे बारे में सोचूँगा......फिर अपनी आवाज़ को और भी ज्यादा तीक्ष्ण करते हुआ बोला " समझी तुम? फोन रखो"......
इतना कह कर उसने फोन को नीचे पटक दिया,
फिर अपने जूते से कई वॉर कर मोबाइल के टुकड़े-टुकड़े- टुकड़े कर दिया और सिम कार्ड को निकल कर दाँतों तले दबा कर चबाने लगा ........यहीं कोई पांच मिनट तक चबाते रहने के बाद, एक बिजली सी कौंधी " उसकी आवाज़, इतनी भरभराई हुई क्यों थी?
और वह दौड़ता हुआ बगल के कमरे में गया, टेबल पर रखा, अपने दोस्त का फोन उठा कर रिंग किया,
" तुम रो रही हो ना?"
उधर से आवाज़ आई, " मैं तो नहीं रो रही, तुम्ही रो रहे हो, क्यों क्या हुआ?
कुछ नहीं, बस फोन गीर कर टूट गया मेरा, इसीलिये .....फिर दोनों काफी देर तक हंसते- बतियाते रहे। 
✍️ मनोरंजन

ख़्वाब खुली आँखों का

ज्यादा नहीं चाहता,
मगर जितना चाहता हूँ,
उतना भी तो मुमकिन नहीं लगता,
जिनके लिये ये मुमकिन है,
वो इससे संतुष्ट नहीं,
और जिनके लिये ये जीवन त्रास है,
उनके लिये मुमकिन नहीं,
..................
एक छोटा सा घर,
उसमें एक आयताकार आँगन,
एक बड़ा सा सहन,
जिसमे लगे हो,
आम, अमरूद, केला, सहजन, पपीता, नीबू और कटहल के वृक्ष,
एक चबूतरा, उस पर तुलसी के पौधे,
चबूतरे के आजु-बाज़ू, एक नीम का और एक पीपल का पेड़,
एक तालाब, उसमें ढ़ेर सारी छोटी-बडी मछलियां,
कुछ फूलों की क्यारियां, अनार-बेल, कचनार और बोगन-बेलिया,
एक तरफ हरी, ताज़ी सब्जियां उगाने को छोटी सी जमीन,
और हरी- भरी, मुलायम दूब का बिछौना,
दो-एक दुधारू पशु धन,
एक मुस्कुराता हुआ गाँव और भविष्‍य की दुश्चिंताओं से मुक्‍त जीवन,
क्या ये सब, इतना ज्यादा है की मुमकिन नहीं?

मेरी कविता

मेरी कविता 
...........
एक कदम बढाते ही,
भरभरा कर बिखर जाती है कविता,
स्वार्थांधता, क्षोभ और अहंकार से,
सहम जाती है कविता,
ईर्ष्या, कड़वाहट और जीवन के विषमताओं के अँधेरे में,
भटक जाती है कविता,
कविता, जो अब रही ही ना मुझमें,
किसी ने बड़ी बेरहमी से,
निचोड़ ली मेरे अंतस की सारी कविताएं,
और छोड़ दिया मुझे अकेले जीवन के महासमर में,
सहने को अनन्त यातनाएं,
अब कानों में यों ही किसी के फुसफुसाने की आवाज नहीं आती,
ना कोई परिचित गंध, सांसों से आकर टकराती है,
अब तो अनगिनित शोर, संतापों और प्रताड़नाओं के,
नीचे दफन हो जाती है कविता,
कितनी कोशिशें करता हूँ की,
संजोकर, सहेजकर रख सकूँ उन सारे अक्षरों को,
जो मुस्कुराहट भारते है, मेरी कविताओं में,
मगर आत्मग्लानि और पश्चताप के आँसुओं में,
बह जाती है कविता,
लाख जतन करता हूँ की,
मुरझाने से बचा लूँ अपनी कविता को,
मगर भय, भूख और दरिद्रता के लू में,
झुलस जाती है कविता।@ 

अज़ीम अपराध

अज़ीम अपराध
==========
वह कौन है,
जो इतनी पाकीज़गी से,
मुस्कुरा रहा है,
इस शहर में,
जबकि हर शख़्स परेशां है,
जल रहे है आदमज़ात सरेआम,
और आँसुओं की धार सुखायी जा रही है,
इस शहर में,
और यह शख़्स इतनी बेफ़िक्री से,
गुनगुना रहा है,
पकड़ो उसे की,
इसी शख़्स ने चुरा रखी है,
शहर भर की हंसी/ खुशी,
पेश करो दरमियां-ए-आम में,
संगीनों की नोक पर,
जहां इसके अहल-ए-गुनाह की,
सज़ा मुकरर् होगी। @ मनोरंजन

Monday, March 30, 2015

नसीहत

=================
रुको भाई, जरा ठहरो,
अपने उड़ने वाले घोड़े के बक़ल से,
पैर निकाल कर ज़मीं पर तो रखो,
देखो, कितना ख़ूबसूरत फ़िज़ा है,
जरा इत्मिनान से बैठो यहाँ,
और सब कुछ भुल कर इन नजरों को निरखो,
भरने दो अपनी साँसों में इस ख़ुश्बू को,
छुपा लो अपने मन के किसी कोने में इस ख़ूबसूरती को,
ताकि महसुस होता रहे ये ग़ुलशन तुम्हे पूरी यात्रा में
ठहरो, की ये भी बहुत मूल्यवान है,
तुम्हारी उड़ान की तरह ही,
एक दिन इसे महसुस करोगे तुम,
मगर तब तुम्हे इस उड़न घोड़े के बक़ल से,
पैर निकालने की फुरसत ना मिलेगी। @ मनोरंजन