Followers

Thursday, April 23, 2015

किसान और राजनीति



किसान और राजनीति
आज-कल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, किसानों के मुद्दे पर चौतरफ़ा घिरी हुई नज़र आ रही है, दरअसल अगर सही तरह से मूल्यांकन किया जाए तो सरकार ने किसानों के ख़िलाफ ऐसा कुछ भी नही किया है, जिसके वजह से उन्हे जबाव देने में कठिनाई हो, सरकार के खिलाफ किसान विरोद्धी होने का हावा बनाया जा रहा है| लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी उसी कमज़ोरी की शिकार होते नज़र आ रही है, जिसे " वोट बैंक की राजनीति" कहते है| जब हम "किसान" कहते है तब क्या हम सिर्फ़ उन्ही "किसानों" की बात कर रहे होते है, जिनके ज़मीनों को अधिग्रहण कर 3-4 करोड़ रुपया प्रति एकड़ मुआवज़ा दिया जाता है, या उन किसानों की जो लाखों रुपया क़र्ज़ लेकर खेती करते है, और  किसी साल  जब प्राकृतिक आपदा या किसी वज़ह से फसल खराब हो जाती है तो आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ जाते है, ये कैसे किसान है जो लाखों रुपया क़र्ज़ लेकर खेती करते है, और उन्हे इस खेती से इतना भी बचत नही हो पता की एक साल किसी तरह अपने परिवार का/ अपने बच्चों का भारण पोषण कर सके, सीधे आत्महत्या ही एक विकल्प बचता है उनके पास? निश्चित रूप से ये वैसे ही किसान है जैसे सिर्फ़ "मुस्लिम" ही हमारे देश में अल्पसंख्यक है|हमने तो ऐसे किसान देखे नही भाई, हम तो सिर्फ़ ऐसे किसान देखते रहे है, जो आज भी अपने बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी और परिवार के दावा-बिमारी के लिए अपनी ज़मीनों को 50-60 हज़ार रुपया प्रति बीघा पर बेचने को मजबूर है| हम तो सिर्फ़ ऐसे किसानों को जानते है, जिनकी अगर फसल खराब हो जाती है, तो दूसरों के मज़दूरी कर, शहर में खुद या अपने बच्चों को भेज चार पैसे कमाने के लिए, दस गालियाँ खा कर अपना पेट भरते है, और अगर उससे भी पेट ना भरे तो गुड़  खाकर,पानी पीकर, गमछा अपने पेट पर बाँध कर सो जाते है| क्या ये किसान भारत देश के किसान नही है? ये तो आत्महत्या नही करते, क्योंकि इनके उपर अपने पूरे परिवार का भारण-पोषण का दयीत्व होता है| इन दोनों तरह के किसानों में किस तरह के किसानों की संख्या ज़्यादा है?सरकार अगर कोई क़ानून बनाए तो उसे किस तरह के किसानों के जीवन स्तर को बेहतर करने की प्राथमिकता होगी? मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण क़ानून से निश्चित रूप से ऐसे किसानों को तिलमिलाने को मजबूर किया है, जिनके बच्चे, लाखों-करोड़ों की गाड़ियों में  घूमते है हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्से, और महाराष्‍ट्रा और आंध्रा प्रदेश के कुछ हिस्सों के किसान है और, दिल्ली के किसान( अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को 4 लाख प्रति हेक्टेयर मुआवज़ा देने का वादा किया है, और चुनौती दी है की मोदी की सरकार पूरे देश के किसानों को इतना ही मुआवज़ा देकर दिखाए, अब अरविंद केजरीवाल से पूछने वाला कोई पत्रकार ऐसा नही है, जो ये पूछ सके की दिल्ली में कितने किसान है? और जो किसान है वो भी क्या सिर्फ़ नाम के किसान नही है, जैसे सिर्फ़ मुस्लिम लोग अल्पसंख्यक है) मगर मीडिया को इन बातों से क्या लेना देना, उन्हे तो टी. आर.पि से मतलब है, जो लाखों- करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले और व्यावसाय के रूप में खेती करने के लिए लाखों रुपया क़र्ज़ लेकर फिर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है, सिर्फ़ यही किसान है, बाकी पूरा देश किसान विहीन हो चुका है, सिर्फ़ दिल्ली और दिल्ली के आस-पास ही किसान रहते है|अगर मोदी सरकार सच में वोट बैंक के परवाह किए बिना देशहित में काम करती है, तो इन "मौसमी मेढ़क" के परवाह किए बिना, देश के उन करोड़ों किसानो के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उदेश्य पर काम करे| जब परिणाम आने शुरू हो जाएँगे तो अपने आप "मौसमी मेढ़क" के आवाज़ बंद हो जाएगी|भूमि अधिग्रहण बिल-2015 पूरे देश में विकास और आधारभूत संरचनों को खड़ा कर "मेक इन इंडिया" के सपनों को साकार करने का उदेश्य रखता है, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, और पश्चिम बंगाल जैसे अनेकों राज्यों के किसानों के बेटों को रोज़गार और बेहतर जीवन स्तर मुहैया कराया जा सकेगा, क्या ये सारे राज्य भारत देश के अंग नही है? यहाँ के किसान क्या किसान नही है? क्या दिल्ली और इसके आस-पास के बड़े किसानों को राष्ट्रीयता के भावना को सर्वोपरी रख कर उन करोड़ों किसानों के बेहतर जीवन के समर्थन के लिए कुछ त्याग नही करना चाहिए? इस बिल से सिर्फ़ राबर्ट बॅड्रा जैसे किसानों का अहित हो रहा है| कांग्रेस को उस समय किसानों की ज़मीनों की परवाह क्यों नही हुई, जब अपने 65 साल के शासन में किसानों की ज़मीनें गाजर- मूली के भाव अधिग्रहण करके अरबों-खराबो रुपया अपने काले धन  के खाते में जमा कर लिए, कांग्रेस को किसानों की फ़िक्र तब हुई, जब उन्हे पक्का यकीन हो गया था, की इस बार के लोकसभा चुनाव में वह बुरी तरह हार जाने वाली है, तब कांग्रेस ने ये सोचा की जीस तरह से हमने देश को लूटा, किसी और को मौका ना मिले,इस लिए भूमि अधिग्रहण क़ानून-2014 और खाद्या सुरक्षा अधिनियम -2014 अपने शासन के बिल्कुल आखरी दिनों में लेकर आए|

भारत एक बहुत बड़ा देश है, यहाँ कोई भी क़ानून सभी नागरिकों के फायदे के लिए नही होता, हर कानून से कुछ वर्ग लाभान्वित होता है तो कुछ वर्ग परेशान होता है| ऐसा सिर्फ़ भारत में ही नही होता, हर देश में होता है| भारतीय लोगों में सबसे जो बड़ी कमी है वो ये है की भारतीयों में कभी भी राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरी नही होती, हम देशभक्त होने का दावा तो करते है, युद्ध के समय, क्रिकेट मैच के समय या आतंकवादी घटनाओं के समय घड़ियाली आँसू बहते है, मगर सच तो ये है की हम राष्ट्रीयता को सर्वोपरी नही मानते|  भारत में एक चीज़ जो सदियों से चली आ रही है, वो है खुद को बेवकूफ़ बनाना, कोई भी आता है और हमें बेवकूफ़ बना देता है, कारण है की हम स्वयम् बेवकूफ़ बनाने को प्रस्तुत होते है| पहले अँग्रेज़ों ने बनाया, फिर ६०-६५ साल तक कांग्रेस ने बनाया, और अब राखी सावंत को भी ड्रामेबाजी में मात देने वाले अभूतपूर्व महानतम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी बना रहे है| दरअसल हम इन महान लोगों के द्वारा ही छले जाते रहे है| ये दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल तो वाह चीज़ है जो अगले पाँच सालों में पूरे देश को नचाने का अलग-अलग स्टेप्स सिखाएगा, अगर हम अभी भी होश में ना आए तो बहुत देर हो जाएगा|जब  तक हम  धर्म, जाती, भषा और क्षेत्रीयता, के अपने अंदर बैठे रक्षासों को मार कर रष्ट्रीयता को सर्वोपरी नही रखेंगे, तब तक हम सभी देशवासियों को नेहरू-गाँधी परिवार और केजरीवाल जैसे लोग ठगते रहेंगे और हम आपस में ही लड़ कर इनका काम आसान करते रहेंगे| @मनोरंजन

Saturday, April 18, 2015

मंथन


हर पल ऐसा लगता है,
कि सब ढह कर बिखर जयेगा,
झूठ-सच के रेत और गारे को मिला कर,
जोड़ा गया एक-एक ईंट,
पर ढहता भी नही,
बस ढह जाने के खौफ से आतंकित रहता है मन,
ढह जाता तो अच्छा ही होता,
फिर से जोड़ता एक-एक ईंट,
पर इस बार पुरे होश-ओ-हवास में बनाता,
पुरी सिद्धत से, इबादत से, और नफासत से बनाता,
क्या हो जयेगा?
इतना ही ना कि,
कुछ समय मुझे बेसहारा/बेछत होना पड़ेगा,
पर अच्छा होगा ग़र ये ढह जाएँ,
जब ये ईंट जोड़ रहा था,
तब बादहवास सा ही था मैं,
जो कुछ मिला, सब जोड़ता गया,
बग़ैर इसके परवाह किए की,
क्या ग्रह्य है और क्या नही,
क्या सच है और क्या नही,
और इसलिए शायद अब ये लगता है कि,
ढह जयेगा ये........@ मनोरंजन

Tuesday, April 14, 2015

खुशकिस्मत है जो मजबूर है हम

खुशकिस्मत है जो मजबूर है हम 
=======================
हम मजबूर है, सुबह में देर से जागने और दौडते-भागते ऑफिस पहुँचने के लिए, इस चक्कर में दो-चार किलोमीटर पैदल भाग लेते है रोज। तो बिना व्ययाम किए सेहत की चिन्ताओं से बेफिक्र है। हम तब भी मजबूर थे, जब पढ़ना शुरू किया था, पढ़-लिख-सीख कर चार पैसे कमाने की मजबूरी में चार अक्षर पढ़ गए।आज ये बात जेहन में अचानक आ गई, क्योंकी एक बहुत पैसे वाले महाशय मुझसे पुछ बैठे की " यार मेरे बच्चे पढ़ना क्यों नहीं चाहते? किसी चीज़ की कमी नहीं है, सब सुविधा देते है, टॉप के स्कूल में नाम लिखाया है, मगर आठवी, दशवी कक्षा में पहुँच कर भी मेरे बच्चे किताब को सही उच्चारण के साथ पढ़ भी नहीं पाते, ममला क्या है?" अब हम उन्हे क्या जबाव देते? हमें तो पता है की अगर किसी चीज़ की कमी नहीं तो भला कोई क्यों पढ़े? हमें ही अगर सब कुछ असानी से मिल जाता तो, हम क्यों पढते? तो मजबूरी में चार अक्षर पढ़ कर साक्षर बन गए। और भी कई मजबूरियाँ है, जिसके वजह से हम शरीफ है, सकुशल है। भुख जब खूब तेज़ लग जाती है, तभी खाना खते है, मजबूरी है, उसके पहले उपलब्ध ही नहीं रहता। निंद से जब आँखे बंद होने लगती है, तो सोने जाते है। ये सब अच्छी सेहत और स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी चीज़ है, जो हमें मजबूर होकर करना पड़ता है। हम मजबूर है की एक से ज्यादा महिलाओं का खर्च नहीं उठा सकते, और मुफ़्त में कोई महिला मित्र उपलब्ध नहीं होती, इसलिए हम पत्नीव्रता है,और एकल गामी पति है। कहने की जरूरत नहीं की ये मजबूरी हमें कितने सारे संकटों से बचाती है।एक बार उसने भी कहा था की " ये मत समझो की तुम बहुत शरीफ हो, सच तो ये है की, तुम्हे मौका नहीं मिला"............................... हम मजबूर है, इसलिए खुशकिस्मत है, अगर मजबूर ना होते तो दुनिया के सबसे बिगडैल राजकुमार होते।@ मनोरंजन

गीत

गीत 
===
जिन्दगी तो जिन्दगी ही है,
दिवारों तक के भी रंग उड जाते है,
एक मुद्दत के बाद रंग ना चढाई ग़र तो,
जिन्दगी, ये बदरंग सी हो जाती है।
जिन्दगी के रंग है,
जो दोस्तों का संग है,
और दिल में उमंग,
भुजाओं में तरंग है,
जिन्दगी तभी बहती है नदी सी,
नहीं तो कहीं थम जाती है।
जिन्दगी तो जिन्दगी ही है ....................
जिन्दगी का रंग है,
जो आशियां में विहंग है,
बाग-ए-गुलशन में सब फूल-कली संग है,
गुनगुनाती हो जहाँ हवा,
फिजायें अपने ही धून में मलंग है,
ये ना हो तो बाग-चमन जानहिन होकर उजड जाती है।
जिन्दगी तो जिन्दगी .......@ मनोरंजन

Monday, April 6, 2015

अज़ीम अपराध

अज़ीम अपराध
==========
वह कौन है,
जो इतनी पाकीज़गी से,
मुस्कुरा रहा है,
इस शहर में,
जबकि हर शख़्स परेशां है,
जल रहे है आदमज़ात सरेआम,
और आँसुओं की धार सुखायी जा रही है,
इस शहर में,
और यह शख़्स इतनी बेफ़िक्री से,
गुनगुना रहा है,
पकड़ो उसे की,
इसी शख़्स ने चुरा रखी है,
शहर भर की हंसी/ खुशी,
पेश करो दरमियां-ए-आम में,
संगीनों की नोक पर,
जहां इसके अहल-ए-गुनाह की,
सज़ा मुकरर् होगी। 

होनी-अनहोनी

होनी-अनहोनी
......................
दुर्योधन अगर पूर्ण नग्न अवस्था मे भी,
गंधारी के सम्मुख जाता,
तो भी उसे मरना ही पड़ता,
तब कोई और उपाय करते कृष्ण,
क्योंकि,
जब सृजनकर्ता ही चाहता है की,
उसके, इस सृजन की मियाद खत्म हो गई है,
अब इसे नष्ट कर दिया जाये,
तो कौन रोकेगा?
मगर दुर्योधन को युद्धभूमि मे,
कराहते हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा करनी थी,
ताकि अश्वस्थामा अपनी पाशविक वृति का प्रदर्शन कर सके,
और फिर पांडवों को भी तो सिख देनी थी की,
युद्ध चाहे महाभारत जैसी धर्मयुद्ध ही क्यों ना हो,
किसी भी पक्ष की सम्पूर्ण विजय नहीं होती युद्ध में,
प्रेम सृजन का पथ है,
और दर्प विनाश का,
हम सब इस सच को जानते है,
परन्तु, त्याग, प्रेम और सदाचार का डगर कठिन है,
और अहं, आकांक्षाओं, और बदले की राह सहज और आसान है,
सब आसान को ही चुनते है,
जो मुश्किल राह चुनते है,
वही विजेता बनाते है पूर्ण विजेता,
बाकी सब तो उन्ही किरदारों को जीते है,
जिन्‍हे सकार करने को कहा गया है