Followers

Thursday, November 13, 2014

यात्रा
-------
एक कमरे के घर में पांच सदस्यों के आपस में टकराती दिशाहीन बातों से बजबजाते घर में,
रहने से बेहतर उसने एक अनन्त यात्रा पर,
निकलने का फैसला किया,
पर पटना स्टेसन के यार्डमें लगी मगध एक्सप्रेस के साधारण डिब्बे के एक सीट पर बिना कुलियों को पैसा दिये बैठना और फिर कुल्ली द्वारा, 
एक झन्नाटेदार थापड़ ने,
उसे घर और बाहर का अंतर समझा दिया,
एक बार उसने कहा था,
की मैं जीस यात्रा पर निकल गया हूँ,
वहां, हर रोज मुझे ऐसे थपाड़ों का समना करना है,
मगर मैं वापस नहीं जौऊंगा,
मेरे आगे एक अनन्त समुन्द्र है, 
और पिछे सड़ांध से जकड़ा माहौल,
उसने बड़ी विश्वास 
से कहा की मैं, इस सागर में तैर कर खुश होता हूँ,
डूबता भी हूँ, मगर जब डुबकर वापस पानी की सतह पर आता हू तो लगता है,
ज़िंदगी कितनी स्वच्छंद, सुन्दर और सुवासित है,
और इसीतरह चलते रहता हूँ,
ताकि पूरी कर सकूँ अपनी यात्रा।
गज़ल
=====
जिंदगी हर रोज़ एक नई कहानी लिखती है,
कभी लबों पर हँसी, कभी आँखों में पानी लिखती है।
कभी कोई उलझन बुनती है, कभी कुछ पल रूहानी लिखती है,
जिंदगी हर रोज़ एक नई कहानी लिखती है।
कभी सुरमई सुबह, कभी तपती दोपहर,
तो कभी साम सुहानी लिखती है,
कभी अँधेरा गहरा, कभी चांद पुरा, कभी चांद के मुख पर हैरानी लिखती है,
जिंदगी हर रोज़ एक नई कहानी लिखती है।@ मनोरंजन
गज़ल
=====
प्यार झूठा ही सही, एक बार जताने के लिये आ,
मैं नाकाबिले बफा हूँ, ये बात बताने के लिये आ।
हमको मालूम है की हम तेरे अपनों में नहीं,
मेरी ग़ैरियत को ही एक बार आजमाने के लिये आ।@मनोरंजन
दिल्ली मेट्रो में 
==========
एक दिन देखा दिल्ली मेट्रो में अद्भुत नजारा,
एक प्लेटफार्म पर,
एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारी सी लड़की,
झुकी हुई थी घुटनों पर,
हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिये,
पहली बार ही देखा ऐसा,
जब कोई लड़की अपने प्यार का,
इज़हार कर रही हो इसतरह,
उसके चेहरे की मासूमियत और खुशी,
मेरे अंतस तक को दग्ध किये जा रही थी,
कभी फिल्मों में भी नहीं देखा था ऐसा,
कई दिनों तक सोचते रहा,
और मुस्कुराते रहा,
उस लड़की की मासूमियत और खुशी,
जैसे मेरे मन के भीतर तक पैवस्त हो गई थी,
की अचानक एक रोज,
उसी लड़की को देखा,
प्लेटफार्म के एक कोने में खड़ी आँसू बहा रही थी,
और वही लड़का,
अपनी पूरी कोशिशों में लगा था कुछ समझने में।
बंजर खेत 
.............
जीस खेत में ख़ूबसूरत कविताएं उगाने का प्रयत्न कर रहा हूँ,
वो बंजर पड़ा है, ना जाने कब से,
आंशुओं के खरापन और लहू से दागदार,
इस खेत को उर्वर बनाना असान नहीं,
पर बड़ी तन्मयता से जुटा हुआ हूँ मैं,
खरोच रहा हूँ, इसकी हर तह को, नई मिट्टी निकालने मे लगा हुआ हूँ,
हर बार नये उत्साह और उम्मीद से जुटता हूँ,
मगर पैवस्त हो गई है बंजरापन इस कदर इस खेत में की,
निराशा ही हाथ लगती है हर बार,
जहाँ पहुँच कर मिलती है कविताओं के लिये माकूल परिवेश,
वहां पहुँचने से पहले ही मेरी कमजोरियाँ, मुझे निढ़ाल कर देती है,
और इसतरह अधूरी रह जाती है,
कविताओं के फ़सल बोने की वह चाह,
जो सोने नहीं देती मुझे चैन से।@ manoranjan
जीवन पथ 
............... एक कविता अंश
................................. 
कब रात चढ़ी, रात ढली, सुबह हुआ,
कब तपती हुई धूप में कदम ये बढ़ा,
कब तक थक गई सांसे, धड़कन,
मुझको आभास ना हुआ,
मेरी ज़िंदगी का वो कोमल सवेरा है कहाँ,
जिसका मुझको कभी एहसास ना हुआ।@मनोरंजन
अब ना बिछड़ना कभी 
.............................
जान लिया है मैने इस सच को 
मेरे अहं और क्रोध के तमस में गुम हुई मेरी खुशी के के उजास किरण को ढूंढ लिया है,
अब ना भटकूंगा कभी अहँकार के अँधेरे में,
अब ना उलझूँगा कही कंटीली गलतफहमियों के झाड़ियों में,
जान लिया है मैने की, तुम जीवनामृत हो मेरे लिये,
अब ना फेंकूँगा इस आमृत के कटोरे को,
किसी तम के दूतों के खातिर,
अब ना रूठने दूँगा तुम्हे ,
तुम्हारी किसी भी चाहत को खातिर,
बस हाथ पकड़ कर चलना मेरा,
भटक जाता हूँ मैं,
अब ना बिछड़ना कभी,
जीते जी मर मर जाता हूँ मैं।@ मनोरंजन