Followers

Monday, December 19, 2016

सर्दियों में मन अनायास ही उदास हो जाता है

कितना अच्छा लगता था,
लिखना तुम्हे सोच कर,
लिखना बस सिर्फ अपने लिए,
ना कहीं छपने की चाह थी,
ना तारीफ़ की/ इनाम की हवस,
वो लम्हा बेसकीमती/ अनमोल होता था,
जब तुम्हे सोचते हुए लिखता था,
रौशनी चाहूँ ओर होती थी,
हर हर्फ़ चमकता था तुम्हारे दाँतों की तरह,
इधर लोग कहते है कि " वह कविता नहीं है"
और मैं कविता लिखने के प्रयास में,
खोए जा रहा हूँ भीड़ के अँधेरे में,
सर्दियों में मन अनायास ही उदास हो जाता है।@ मनोरंजन

No comments:

Post a Comment

Write here