Followers

Saturday, April 18, 2015

मंथन


हर पल ऐसा लगता है,
कि सब ढह कर बिखर जयेगा,
झूठ-सच के रेत और गारे को मिला कर,
जोड़ा गया एक-एक ईंट,
पर ढहता भी नही,
बस ढह जाने के खौफ से आतंकित रहता है मन,
ढह जाता तो अच्छा ही होता,
फिर से जोड़ता एक-एक ईंट,
पर इस बार पुरे होश-ओ-हवास में बनाता,
पुरी सिद्धत से, इबादत से, और नफासत से बनाता,
क्या हो जयेगा?
इतना ही ना कि,
कुछ समय मुझे बेसहारा/बेछत होना पड़ेगा,
पर अच्छा होगा ग़र ये ढह जाएँ,
जब ये ईंट जोड़ रहा था,
तब बादहवास सा ही था मैं,
जो कुछ मिला, सब जोड़ता गया,
बग़ैर इसके परवाह किए की,
क्या ग्रह्य है और क्या नही,
क्या सच है और क्या नही,
और इसलिए शायद अब ये लगता है कि,
ढह जयेगा ये........@ मनोरंजन

Tuesday, April 14, 2015

खुशकिस्मत है जो मजबूर है हम

खुशकिस्मत है जो मजबूर है हम 
=======================
हम मजबूर है, सुबह में देर से जागने और दौडते-भागते ऑफिस पहुँचने के लिए, इस चक्कर में दो-चार किलोमीटर पैदल भाग लेते है रोज। तो बिना व्ययाम किए सेहत की चिन्ताओं से बेफिक्र है। हम तब भी मजबूर थे, जब पढ़ना शुरू किया था, पढ़-लिख-सीख कर चार पैसे कमाने की मजबूरी में चार अक्षर पढ़ गए।आज ये बात जेहन में अचानक आ गई, क्योंकी एक बहुत पैसे वाले महाशय मुझसे पुछ बैठे की " यार मेरे बच्चे पढ़ना क्यों नहीं चाहते? किसी चीज़ की कमी नहीं है, सब सुविधा देते है, टॉप के स्कूल में नाम लिखाया है, मगर आठवी, दशवी कक्षा में पहुँच कर भी मेरे बच्चे किताब को सही उच्चारण के साथ पढ़ भी नहीं पाते, ममला क्या है?" अब हम उन्हे क्या जबाव देते? हमें तो पता है की अगर किसी चीज़ की कमी नहीं तो भला कोई क्यों पढ़े? हमें ही अगर सब कुछ असानी से मिल जाता तो, हम क्यों पढते? तो मजबूरी में चार अक्षर पढ़ कर साक्षर बन गए। और भी कई मजबूरियाँ है, जिसके वजह से हम शरीफ है, सकुशल है। भुख जब खूब तेज़ लग जाती है, तभी खाना खते है, मजबूरी है, उसके पहले उपलब्ध ही नहीं रहता। निंद से जब आँखे बंद होने लगती है, तो सोने जाते है। ये सब अच्छी सेहत और स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी चीज़ है, जो हमें मजबूर होकर करना पड़ता है। हम मजबूर है की एक से ज्यादा महिलाओं का खर्च नहीं उठा सकते, और मुफ़्त में कोई महिला मित्र उपलब्ध नहीं होती, इसलिए हम पत्नीव्रता है,और एकल गामी पति है। कहने की जरूरत नहीं की ये मजबूरी हमें कितने सारे संकटों से बचाती है।एक बार उसने भी कहा था की " ये मत समझो की तुम बहुत शरीफ हो, सच तो ये है की, तुम्हे मौका नहीं मिला"............................... हम मजबूर है, इसलिए खुशकिस्मत है, अगर मजबूर ना होते तो दुनिया के सबसे बिगडैल राजकुमार होते।@ मनोरंजन

गीत

गीत 
===
जिन्दगी तो जिन्दगी ही है,
दिवारों तक के भी रंग उड जाते है,
एक मुद्दत के बाद रंग ना चढाई ग़र तो,
जिन्दगी, ये बदरंग सी हो जाती है।
जिन्दगी के रंग है,
जो दोस्तों का संग है,
और दिल में उमंग,
भुजाओं में तरंग है,
जिन्दगी तभी बहती है नदी सी,
नहीं तो कहीं थम जाती है।
जिन्दगी तो जिन्दगी ही है ....................
जिन्दगी का रंग है,
जो आशियां में विहंग है,
बाग-ए-गुलशन में सब फूल-कली संग है,
गुनगुनाती हो जहाँ हवा,
फिजायें अपने ही धून में मलंग है,
ये ना हो तो बाग-चमन जानहिन होकर उजड जाती है।
जिन्दगी तो जिन्दगी .......@ मनोरंजन

Monday, April 6, 2015

अज़ीम अपराध

अज़ीम अपराध
==========
वह कौन है,
जो इतनी पाकीज़गी से,
मुस्कुरा रहा है,
इस शहर में,
जबकि हर शख़्स परेशां है,
जल रहे है आदमज़ात सरेआम,
और आँसुओं की धार सुखायी जा रही है,
इस शहर में,
और यह शख़्स इतनी बेफ़िक्री से,
गुनगुना रहा है,
पकड़ो उसे की,
इसी शख़्स ने चुरा रखी है,
शहर भर की हंसी/ खुशी,
पेश करो दरमियां-ए-आम में,
संगीनों की नोक पर,
जहां इसके अहल-ए-गुनाह की,
सज़ा मुकरर् होगी। 

होनी-अनहोनी

होनी-अनहोनी
......................
दुर्योधन अगर पूर्ण नग्न अवस्था मे भी,
गंधारी के सम्मुख जाता,
तो भी उसे मरना ही पड़ता,
तब कोई और उपाय करते कृष्ण,
क्योंकि,
जब सृजनकर्ता ही चाहता है की,
उसके, इस सृजन की मियाद खत्म हो गई है,
अब इसे नष्ट कर दिया जाये,
तो कौन रोकेगा?
मगर दुर्योधन को युद्धभूमि मे,
कराहते हुए अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा करनी थी,
ताकि अश्वस्थामा अपनी पाशविक वृति का प्रदर्शन कर सके,
और फिर पांडवों को भी तो सिख देनी थी की,
युद्ध चाहे महाभारत जैसी धर्मयुद्ध ही क्यों ना हो,
किसी भी पक्ष की सम्पूर्ण विजय नहीं होती युद्ध में,
प्रेम सृजन का पथ है,
और दर्प विनाश का,
हम सब इस सच को जानते है,
परन्तु, त्याग, प्रेम और सदाचार का डगर कठिन है,
और अहं, आकांक्षाओं, और बदले की राह सहज और आसान है,
सब आसान को ही चुनते है,
जो मुश्किल राह चुनते है,
वही विजेता बनाते है पूर्ण विजेता,
बाकी सब तो उन्ही किरदारों को जीते है,
जिन्‍हे सकार करने को कहा गया है 

गीत(2)

गीत
.....
आए दिल उन्हे याद कर,
उन्हे भूल जाओ ना,
जिनसे सिखा था तूने मुस्कुराना,
उन्हे ऐसे तो बिसराओ ना।
आए दिल उन्हे याद कर ..........
उनको ख़्वाबों में बुलाओ,
उनसे कुछ बात करो,
कोई ना तुम्हारे दरमियां,
ऐसी मुलाकात करो,
उनसे कहो की, कटते नहीं है ये दिन उन बिन,
उनके दिल में भी, कुछ ऐसे भाव जगाओ ना,
आए दिल उन्हे याद कर।

भागना खुद से

भागना खुद से 
=========
उफ्फ़ ये नीरवता,
नितांत अकेलापन,
अब इतना कष्टकर क्यों लगने लगा है,
कभी कितना मन तरसता था की,
चाँदनी रात में, यों ही अकेले अपने छत पर टहलूँ,
चाँद पूरी तरह से मुस्कुरा रहा है,
रात के तीन पहर बीत चुका है,
उपर छत पर नीम स्निग्द्धता है ,
मगर मुझे ये सब अच्छा नहीं लग रहा,
गोया किसी हलचल की चाह है,
इतनी सपाट जिंदगी किस काम की?
कुछ तो रहस्यमय सा घटित हो,
कुछ तो हो जो परेशान करे,
कोई पाशविक घटना, भूतबाधा,
नहीं-नहीं- ये नीरवता,
मेरे अंदर तूफान सा खड़ा कर रहा,
पैरों को जरा जोर से पटक कर आवाज़ निकालना चाहिये,
ये आवाज़, मस्तिष्क के सभी शोर को दबा देगा,
ये मोर का क्रकस आवाज़, आज अच्छा लगा,
नहीं मोर भी नहीं चाहिये,
ये मोर फिर मुझे सर्दियों के उन मैदानों में ले जायेगा,
जहाँ तुम इन मोरों के पीछे भगती थी।@ मनोरंजन