Followers

Saturday, May 10, 2014

गफ़लत
=====
नहीं चलना मुझे आपके,
हक़ीकत की ठोस धरातल पर,
मेरे पैरों में छाले पड जायेंगे,
मत दिखाओ मुझे सच्चाई,
सच के किरच मेरे आँखों में चुभ जायेंगे,
रहने दो मुझे गफ़लत में,
ख़्वाबों में जीने दो,
उड़ने दो मुझे रूई के फाहों के संग,
आसमां के पार उस जहां तक,
जहाँ मखमली, फूलों की सेज़ सजी है,
सोने दो मुझे खूबसूरत परिओं के बाहों में,
नहीं जीना मुझे आपके,
दुनिया के तंग गलियों में,
पहेली सी, अनजान रास्तों पर जाना ही नहीं
जो  अचानक कहीं से भी मुड जाते है,
बिछड़ जाता है, कोई अपना दिल-ए-अजीज,
नहीं भटकना मुझे फिर किसी अजनबी के तलाश में,
खिलखिलाने दो मुझे बच्चों की तरह,
बनाने दो धरौंदें नदी के तट पर,
रहने दो मुझे गफ़लत में,
गफ़लत में जिंदगी ख़ूबसूरत नज़र आती है l
......................
मनोरंजन

Friday, May 9, 2014

कल रात मिला अपने आप से!
=====================
मिल रहा था मैं कल रात,
अपने आप से,
पलट रहा था पन्ने,
अपने जीवन के,
मेरी पुरानी डायरी,
मेरे नोट-बुक,
और पुराने कागज के पुलिंदे,
मैं चकित था, देख कर,
क्या-क्या लिख रखा है इन पन्नों में,
माँ-बाबा को झूठी तसल्ली देती चिठ्ठियाँ,
जो भेज ना सका,
अति उत्साह में लिखी मेरी कविताएं,
कुछ नोट्स,
पुराने हो चूके कुछ दोस्तों का फ़ोन न.,
दोस्तों के साथ गुजरी यादों को समेटती कुछ पंक्तियाँ,
कुछ नौकरियों की अर्जियां,
कुछ ऐसे लोगों के नाम, पते, जिन्हे पढ़
सोचने लगा की ये कौन थे,
और हर पेज के दाहिने तरफ,
तुम्हारे नाम का पहला अक्षर,
जिसे लिखा था सबसे छुपाने के लिये........मनोरंजन

कहाँ जाऊ?
=======
कहाँ जाऊ?
कोई राह नहीं दिखता तुम बिन,
कहीं से भी चलता हूँ तो,
तुम तक ही पहुँच जाता हूँ,
मेरे हर कतरे-कतरे में,
इसतरह बस गए तुम की,
तुम्हारे बगैर,
कुछ बचता ही नहीं मेरे अस्तित्वा में,
किसकी सुनूँ? किससे कहूँ?
एक पगलों की बस्ती है,
सब अपनी-अपनी गा रहे है,
किसी के पास फुरसत नहीं,
ना कुछ सुनने की,
ना कुछ समझने की,
ना कुछ महसूस करने की,
सब भाग रहे है, बेतहासा,
जाने कहाँ जा रहे है,
मुझे नहीं पता,
मैं बस जड चेतन हो, सब देख रहा हूँ,
और देख रहा हूँ,
उस मोड के तरफ,
जहाँ से लौटना था तुमको,
पर तुम नहीं दिखते कहीं भी,
और नहीं दिखती तुम्हारी लौटने की कोई निसां,
ना जाने कहाँ गुम हो गए हो,
मुझे अकेला छोड़, इस चौराहे पर,
जहाँ से ना जाने कितने रास्ते जाते है कहाँ-कहाँ,
पर मेरे कदमों पर,
ना जाने कितने भारी बोझ रखे है,

उठा भी नहीं पाता इन्हे मैं……………………. मनोरंजन

Thursday, May 8, 2014

पसीना
      =======
पसीना किसी का रौब नहीं सहता,
चापलूसी, चाटूकारिता नहीं करता,
उसे ख़ुद पर यकीन है, अपने हौसलों पर,
वो अपनी मजदूरी माँगने में, किसी से नहीं डरता,
डरता है तो बस सूख जाने से,
सहमा है, शंकित होकर रुक जाने से,
जानता है, कुछ आँखें देख रही है,
उसे हसरत से, उम्मीद से,
इसलिये किसी हाल में नहीं रुकता,
झुकता है  बस अपनी लाचारी से,
कभी माँ, कभी बच्चा, कभी बीबी की बीमारी से,
सुना मैने कल एक पसीने की चित्कार,
सहम गया था,उसके भाग्य का ठिकदार
………………………………………..

मनोरंजन
बहुत दूर तक जाओगे
===============
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l

नामालूम सी जीवन की रहें,
व़क्त सच्चा राहवार है,
कहीं कोह, कहीं खाई,
पहेली सी रहगुज़र है,
नज़र रखो अपने कदम पर,
कभी नहीं लड़खडाओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l

मत देखो दूसरों का रूख़,
मत देखो दूसरों की खता,
नज़र भटक जायेगी,
गीरोगे कँहा, किसको पता,
कहीं रोशनी, कहीं जलमत है,
नज़र रखो निज मक़सद पर,
कभी नहीं घबराओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l

क़ुरबत और फ़ासलें,
उल्फ़त-रुख़सत, हमकदम है,
शाद-निशाद, सोज़-बोमायगी,
उत्थान-पतन सब छद्‌म है,
हिकमत कर लो इस सच को,
कभी नहीं पछताओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l
………………………………………..
मनोरंजन


Wednesday, May 7, 2014

अभी तो लिखना सीख रहा हूँ,
कलम पकडना सीख रहा हूँ,
आडी- तिरछी रेखाओं से,
तस्वीर बनाना सीख रहा हूँ,
फूलों को निचोड़ कर,
तस्वीर में रंग भरना सीख रहा हूँ,
सीख रहा हूँ जख़्मों को ढ़कना,
दर्द में मुस्कुराना सीख रहा हूँ,
कोशिश कर रहा हूँ, जीवन को लिखने की,
जीवन के उमंग, तरंग को लिखना सीख रहा हूँ
दर्द, आँसू, तकलीफों को,
शब्दों में ढ़ालना सीख रहा हूँ,
कोशिश करता हूँ की लिखूँ तक़दीर को,
पर गलती से तक़दीर के जगह,
तस्वीर लिख देता हूँ,
सीख रहा हूँ लिखना, फूलों के सुगंध को,
चिड़ियों का गीत लिखना सीख रहा हूँ,
कोशिश तो करता हूँ की लिखूँ
खुशी का गीत, प्रेम कविता लिखूँ,
पर उंगलियाँ काँपने लगती है,
और आडी-तिरछी रेखा खीच जाती है,
जोड़ता हूँ उन रेखाओं को तो वही,
अधूरी तस्वीर उकेर आती है,
इस अधूरी तस्वीर को पूरा करना सीख रहा हूँ,
अभी तो सीख रहा हूँ लिखना,
क़लम पकडना सीख रहा हूँ.....................मनोरंजन




Saturday, May 3, 2014

कितना सुन्दर था बचपन!
=================
कितना सुन्दर था बचपन,
निश्छल, निर्मल, खूबसूरत मन!

उन्मुक्त हँसी, तरुणाई थी,
आँखों में अनंत गहराई थी,
सारे सपने थे मुठ्ठी में,
ना उलझे थे किसी गुत्थी में!
बादशाह हमीं थे, शेख हमीं,
निराशा का ना था रेख कहीं,
कच्चा-पक्का खा लेते थे,
पत्थर पर दूब उगाते थे,
हम चिड़ियों से बतियाते थे,
बिल्ली के घर के चिंता में,
घर अपना, जाना भूल जाते थे!

आँखों में चमक लाने को,
जुगनुओं की रोशनी काफी थी,
दोस्ती के मायने कुछ और ही थे,
हर गलती के लिये तब माफी थी

कितना सुन्दर था बचपन,
निश्छल, निर्मल, खूबसूरत मन!........to be continue
-----------------------------

मनोरंजन