बहुत दूर तक जाओगे
===============
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l
नामालूम सी जीवन की रहें,
व़क्त सच्चा राहवार है,
कहीं कोह, कहीं खाई,
पहेली सी रहगुज़र है,
नज़र रखो अपने कदम पर,
कभी नहीं लड़खडाओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l
मत देखो दूसरों का रूख़,
मत देखो दूसरों की खता,
नज़र भटक जायेगी,
गीरोगे कँहा, किसको पता,
कहीं रोशनी, कहीं जलमत है,
नज़र रखो निज मक़सद पर,
कभी नहीं घबराओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l
क़ुरबत और फ़ासलें,
उल्फ़त-रुख़सत, हमकदम है,
शाद-निशाद, सोज़-बोमायगी,
उत्थान-पतन सब छद्म है,
हिकमत कर लो इस सच को,
कभी नहीं पछताओगे,
सीधा चलो, चलते रहो,
बहुत दूर तक जाओगे l
………………………………………..
मनोरंजन
No comments:
Post a Comment
Write here