Followers

Tuesday, August 26, 2014

जनता हूँ मैं,
की तुम बहुत अच्छे हो,
पर बुरा मैं भी नहीं,
ये तो व़क्त का तकाज़ा है,
जो हम साथ नहीं है,
व़क्त बदलता है तो,
हालात भी बदलते है,
और व़क्त बहुत तेज़ी से बदल रहा है,
अभी कुछ समय पहले तक,
हमें जो कुछ बेहद पसंद था,
अब हमें अर्थहीन सा लगता है,
कभी लगता था की,
हमारी दोस्ती इतनी गहरी है की,
इसे निभाने के लिये एक उम्र कम पड़ेगी,
पर कुछ अर्से में ही थक गये वो एहसास,
कसूर तुम्हारा नहीं,
और गुनाहगार मैं भी नहीं,
ये व़क्त ने दिये है जख़्म,
व़क्त ही भरेगा।.......................मनोरंजन

Monday, August 25, 2014

उसे लगता है की,
जिंदगी उसे खुद-ब-खुद,
वो सब दे देगी, जिसका वो पात्र है,
मगर जनता नहीं की,
ये दुनिया एक बाज़ार है,
जहाँ खुद अपनी कीमत लगानी होती है,
अगर बेचना ना आए तो,
बेमोल बिक जाता है आदमी,
और अगर ख़ुद को बेचने का गुर सिख लिया तो,
बेसकीमती, अनमोल बन जाता है आदमी....................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/
कुछ नज़्म आपके नज़र
=============
कसम खाते थे कल तक जिसकी वफ़ाओं का,
सुना है आज वो शख़्स बेवफा हो गया।
कल तक जिसके जुल्मों-सितम से सफ़ेद हो रहे थे लोग,
दौलत के दम पर आज वो, उनका रहनुमा हो गया।
जिसके हाथों के हूनर से मुस्कुराती थी धरा,
शहर में आकर वो मेहनतकश बेचारा हो गया।
नादानियाँ मैने नहीं की, मेरा तो राहवार था वह,
दौलत के चकाचौंध से वो मेरा रक़ीब बन गया।.................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/

Saturday, August 23, 2014

शायद अब........
=========
शायद अब दिल में रही नहीं तमन्ना,
किसी की प्यार पाने की,
किसी की झील जैसी आँखों में डूब जाने की,
किसी के ख्वाब का हिस्सा बनूँ,
बनूँ किसी का रफ़्ते-ए-ज़ीगर,
अब ललक ना रही किसी तारीफ भरे नजरानें की,
कुरुप हो गये है मेरे चाहत के रंग-ढंग,
विरूपित सी हो गयी है सूक्ष्म भावनाएँ,
कुविचार भर गया है मन में इस कदर की,
जुबां से निकले शब्दों से बू आ जाती है,
उमंग ना रही अब मधुर शब्दों से किसी को फांसने की,
और ना जुस्तजू बची,
किसी के मधुर शब्दों के जादू में बंध जाने की,
यकीन और भरोसा कभी तकियाकलाम हुआ करते थे,
पर अब कोशिशें खत्म हो गई, और चाहत भी,
किसी का यकीन और भरोसे को जीत पाने की,
मज़ा नहीं आता हर वक्त फूलों को महकने की,
इसलिये नये स्वाद और मिज़ाज के लिये,
काँटों से खेलता हूँ, पत्थर से लड़ता हूँ,
दर्द, तकलीफ़, गम और उदासी,
ये सब भी तो अच्छे है,
इच्छा नहीं होती हर वक्त,
बेशर्मी से मुस्कुराने की।..................................मनोरंजन 
http://manoranjan234.blogspot.in/
एक छोटी सी बात 
============
मन, कर्म, वचन,
सोच,विचार और व्यवहार,
सिर्फ इतनी सी बातें है,
जिसके वजह से,
हम जीवन में सब कुछ पाते है
और,
इसी के वजह से सब कुछ खो देते है।
जीवन में सफल और असफल,
होने के कई कारण हो सकते है,
मगर जो चीज़ हमारे बस में है,
हम क्यों उसे विकृत करते है,
जबकि ये शाश्वत सत्य है की,
जो कुछ आदमी कहता है,
करता है, सोचता है और महसूस करता है,
उसका जीवन उसी के अनुरूप आकार लेता है।
मन का खोखलापन,
जुबां से निकले शब्दों में झलक जाता है,
कोई चाहे कितना ही अच्छा अभिनय करले,
कितना ही नाटक कर लोगों को झांसे में रख ले,
मगर इंसान के अंदर के भाव,
काफी हद तक चेहरे पर अंकित होते जाता है।.................................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/

Thursday, August 21, 2014

शिकवा
====
जीना तो पड़ेगा ही,
यों जिंदगी को जया ना कर सकेंगें,
हाँ अब दर्द-ए-दिल,
किसी से बंया ना कर सकेंगे,
और अब वक्त ही कहाँ होगा इतना,
चोट लगते रहेंगे,
जख़्म बनाते रहेंगे,
पर किसी से शिकवा ना कर सकेंगे।
http://manoranjan234.blogspot.in/

एक शब्द
 ====== 
सोच रहा हूँ,
 वो लब्ज़ जो तुम्हे लिखना है,
 वो जादू की पुड़िया में लिपटे कुछ शब्द,
 जो तुम्हारे मन से भुला दे,
 वो सारी कड़वी यादें,
 जो तुम अपने जीवन के सफर में,
 समेटती रही अपने आँचल में,
 खोंईछे की तरह,
 क्या ऐसा कोई शब्द हो सकता है,
 जो किसी के मन के गहराइयों में उतर कर,
 बीती हुई कड़वी यादों को विस्मृत कर दे, 
मुझे लगता है, कोई शब्द तो ऐसा है जरूर, 
तभी तो कितने ही सारे लोग, जो पहले मुस्कुराते नहीं थे,
 मुस्कुराने लगते है, एक अर्से के बाद,
 कोई वो शब्द कह देता है उनके कानों में,
 फिर सारी कड़वी यादें विस्मृत हो जाती है।..................मनोरंजन