Followers

Saturday, August 23, 2014

एक छोटी सी बात 
============
मन, कर्म, वचन,
सोच,विचार और व्यवहार,
सिर्फ इतनी सी बातें है,
जिसके वजह से,
हम जीवन में सब कुछ पाते है
और,
इसी के वजह से सब कुछ खो देते है।
जीवन में सफल और असफल,
होने के कई कारण हो सकते है,
मगर जो चीज़ हमारे बस में है,
हम क्यों उसे विकृत करते है,
जबकि ये शाश्वत सत्य है की,
जो कुछ आदमी कहता है,
करता है, सोचता है और महसूस करता है,
उसका जीवन उसी के अनुरूप आकार लेता है।
मन का खोखलापन,
जुबां से निकले शब्दों में झलक जाता है,
कोई चाहे कितना ही अच्छा अभिनय करले,
कितना ही नाटक कर लोगों को झांसे में रख ले,
मगर इंसान के अंदर के भाव,
काफी हद तक चेहरे पर अंकित होते जाता है।.................................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment

Write here