Followers

Saturday, July 12, 2014

डर
==
मैं बैठ कर पढ़ रहा था,रात बहुत गहरी हो चुकी थी, चारों तरफ सिर्फ अंधेरा -ही अंधेरा पसरा था।
तभी किसी ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी। मैने जाकर दरवाज़ा खोला तो देखा की एक बहुत ही भयानक पिचास( बुरी आत्मा) खड़ा है।
मैने अपनी पूरी ताकत लगा कर दरवाज़े को बंद करने की कोशिश की, मगर उस पिचास की ताकत मुझसे हजार गुना ज्यादा थी।
उसने अपने हाथों को लम्बा किया और मेरा गला पकड़ कर दबाने लगा। मैं जोर-जोर से चीख रहा था, मगर मेरे गले से सिर्फ सांय-सांय की अवाज ही आ पा रही थी।कभी देर तक ज़दोजहद करने के बाद, मैं हर गया, मेरा शरीर बिल्कुल ऐसा हो गया,जैसे किसी ने प्राण निचोड़ लिया हो। तभी मेरे बगल में सो रहा मेरा मित्र, मुझे जगाया। मैं बहुत भयानक दुस्वप्न देख रहा था।
       फिर मैं सो गया और देखता हूँ की एक पागल हाथी, मेरे पीछे दौड़ा आ रहा है। मैने अपनी पूरी जोर लगा कर भागने का प्रयास किया पर मेरे दोनो पैर आपस में टकरा गये और मैं गीर गया। हाथी, मेरे बिल्कुल करीब आ चुका था, फिर उठ कर मैने दौड़ना चाहा, मगर मेरे पैर सुन्न हो चुके थे। और चीखने लगा, मगर फिर वही गले से सांय-सांय की आवाज ही निकल पा रही थी।
 फिर मेरे मित्र ने मुझे झंझोड़ा और बोला" छाती पर से हाथ हटाओ"
उस दिन समझ में आया की, अगर छाती पर हाथ रखने से नींद में इतने भयानक दुस्वप्न आते है तो,
असल जीवन में जो लोग हर वक्त डर, भय, आशंका को अपने दिल मे जगह देकर हर वक्त "छाती पर हाथ" रखे रहते है, उनकी तो जिंदगी नारकीय ही हो जाती होगी ना। ये सच है की जिस आदमी के दिल में डर, भय और आशंका घर कर जाता है, उसकी दशा मेरे दुस्वप्नों की तरह ही हो जाती है। वो आदमी चीखता है, पर उसकी आवाज नहीं निकलती। भागना चाहता है, मगर पैर सुन्न हो चुके होते है और पूरा शरीर ही प्राण रहित हो जाता है। इसलिये अगर जीवन को उन्मुक्त अंदाज में जीना है तो कभी भी डर को अपने दिल में जगह नहीं देनी चाहिये।......मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/ 

Friday, July 11, 2014

कर्ण
===
असान नहीं होता,
किसी भी काल-समय में,
कर्ण बन पाना,
ना तब असान था,ना अब है,
क्योंकि,
कर्ण होने का मतलब है,
जान-बुझ कर विष पीना,
धर्म-अधर्म, न्याय-अन्याय का
समुचित ज्ञान होते हुए भी,
धर्म प्रिय, न्याय प्रिय, दानशील और दयालु होते हुए भी,
अधर्म और अन्याय का साथ देना,
असान नहीं होता,
किसी भी काल- साम्य में,
कर्ण बन पाना।
क्योंकि कर्ण ने अपने जीवन में,
सिर्फ एक ही रिश्ते को महसूस किया,
सिर्फ एक ही रिश्ते से स्नेह पाया,
और वो थी दुर्योधन की मित्रतता,
दुर्योधन की मित्रतता?
दुर्योधन जैसे स्वार्थी,अभिमानी,अधर्मी,
और हर किसी को अपमान करने वाला शख्स,
किसी का श्रेष्ट मित्र कैसे हो सकता था?
कर्ण जनता था की दुर्योधन की मित्रतता श्रेष्ट नहीं,
पर मित्र कभी श्रेष्ट या भ्रष्ट नहीं होते,
मित्र तो सिर्फ मित्र होते है,
और उसी मित्र की जीत के लिये,
लड़ता रहा कर्ण,
ये जानते हुए भी की,
अधर्म की कभी जीत हो नहीं सकती,
असान नहीं होता कर्ण बन पाना,
किसी भी काल-समय में,
इतना बड़ा, बहादुर योद्धा,
क्यों किसी के कटाक्ष की परवाह करे?
इतना श्रेष्ट धनुर्धर,
क्यों किसी की निंदा और अपमान सुने?
पर कर्ण होने का तो मतलब ही है,
सर्वश्रेष्ट गुणों से सज्जित होकर भी,
अपमान, निंदा और कटाक्ष सहे,
इसिलिये कहते है,
आसन नहीं होता किसी भी काल-समय में,
कर्ण बन पाना।............................................मनोरंजन

http://manoranjan234.blogspot.in/

स्मृति शेष-9
=========
तारीफ करनी होगी,
तुम्हारे जज्बे की,
जीवन से सीखने के प्रति,
तुम्हारी गंभीरता की,
जीतनी सिद्धत से प्रेम निभाया तुमने,
उससे कई गुना सिद्धत से,
नफरत निभा दी,
मैं ही मूर्ख,
कुछ सीख ना पाया जीवन से,
ना प्रेम निभा सका ठीक से,
ना नफरत निभा पाया तुमसे।.................मनोरंजन 
http://manoranjan234.blogspot.in/

पीड़ा 
===
जनता हूँ,
परवाह नहीं तुम्हे,
ना टूटने का,
ना बिखरने का,
ना बिछड़ने का,
आदत हो गयी है तुम्हे,
इस तपिश को सहने की,
कोमल एहसासों के फूल,
कब के मुरझा चुके है,
हर मधुर स्मृति,
तुम्हे आंगारों पर सुला देते है,
और अब जलाने को कुछ बचा ही नहीं,
सिवाय राख के,
पर मैं तो अभी भी जल रहा हूँ,
बल्कि शुरू हुआ है, मेरा जलना,
इसलिये,
महसुस कर सकता हूँ,
क्या होता है जलना,
खुद के दर्द से तो तडपता ही हूँ,
पर ये सोच कर,
मेरा तडपना बढ़ जाता है कई गुना,
की जब तुम जल रही थी,
तब कितनी पीड़ा सही होगी।..................मनोरंजन
सही नजरिया
=========
जिंदगी कभी ना कभी,
भावनाओं के रंग-बिरंगे बादलों की सैर कर,
ठोस जरूरतों की धूसर जमीं पर आ ही जाती है,
शुरू में, थोड़ा अटपटा सा लगता है,
धूल के कण, आँखों में चुभते है,
पर धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाता है आदमी,
जी तो सब ही रहे है,
कोई थोड़ा कम, कोई थोड़ा ज्यादा,
ये घबराहट, ये बेचैनी,
ये डर और संसय,
इस बात के मात्र सूचक है की,
तुम्हारे पंख, अभी अभ्यस्त नहीं हुए,
हवाओं से टकराने के,
इच्छाएें, अभिलाषा,जुस्तजू,
जीवन में हर निराशा और हताशा के मूल कारण है,
पर कोई तुम्हे " इच्छा' ना करने की कला नहीं सीखा सकता,
दृढ़ता, जज्बा और सही नजरिया, 
भी सिखाई नहीं जा सकती,
ये तो संस्कारों में, और जीवन के अनुभवों से,
खुद ब खुद, व्यक्तित्व में अपनी जगह बनाते जाते है।.............मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/

Tuesday, July 8, 2014

एक ऑटो रिक्शा चालक
================
एक ऑटो रिक्शा चालक,
साँवले से चेहरे पर, भरपूर ताजगी और रौनक लिये,
चलता है अपना ऑटो, गुड़गाँव शहर के सड़कों पे,
और ज्यादा की कभी खत्म ना होने वाली भूख से,
बिल्कुल अनजान, नहीं मांगता किराया,
अपने ऑटो में बैठने वाले यात्रियों से,
बस कहता है,
बैठ जाइये, जो उचित होगा दे दीजियेगा,
सुन कर मेरी आँखें,
कुछ देर के लिये खुली की खुली रह गई,
और एक सुखद आश्चर्य से,
सूखे हुए होठों पर मुस्कुराहट आ गई,
पर ये सोच कर,दिल बैठने लगा,
की मारा जायेगा यह गरीब,
जालिमों के इस शहर में,
जहाँ एक करोड़पति सेठ,
अपने नौकर के ज्यादा रोटी खाने का उलाहना देने के लिये,
निकाल लेता है वक्त अपने अतिव्यस्त जीवन से,
और उसी उम्र के अपने बेटे के लिये,
हजार रुपया का तेल जला कर जाता है,
शहर के सबसे बड़े मॉल में, जूते दिलवाने,
कंक्रीटों के इस शहर में,
पसर गया है कंक्रीट लोगों के दिलों तक में इसकदर की,
पूरे दिन कड़ी धूप में जी-तोड़ मेहनत करने वाली,
एक मजदूरन को कुछ देर सुस्ताने के एवज में,
गंवाने पड़ जाते है अपने दिहाड़ी में से पचास रुपये,
मारा जायेगा, वो मासूम ऑटो चालक इस शहर में,
जहाँ जमीनों की कीमत लाख रुपये गज,
और इंसानियत और ज़मीर बिक जाते है चंद सिक्कों में,
फिर दिल से दुआ निकली की,
हे ईश्वर इस ऑटो चालक के ऑटो में उसी सवारी को भेजना,
जिसमें बची रह गई हो दो-चार बूंद इंसानियत,
ताकि बचे रहे इसके चेहरे की रौनक,
और ताजी हवा सी उसके बोल,
इस दमघोटू शहर में।............................................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/
एक लघु-कथा
=========
सुना है आज-कल दिनू काका और काकी में अनबन चल रही है, दोनों एक-दूसरे से सीधी मुंह बत भी नहीं करते,
अभी कुछ साल पहले तक दोनों के प्रागढ़ प्रेम के किस्से बनते थे, गांव, मुहल्ले में।दिनू काका जब काकी को बजार से घुमा कर लते तब सड़क पर ही अपने प्यार के कुछ छोटे-मोटे नमूने दिखा देते थे। इस बारे में कुछ पुछने पर ठठाकर हँसते और कहते यही तो जीवन का सबसे बड़ा सुख है बेटा। पर सुना है अब काकी, दिनू काका को पास भी नहीं फटकने देती। बच्चों की शादी हो गई अब अपने बहू और पोते-पोतियों में उलझी रहती है, और कभी फुरसत भी मिले तो पूजा की थल उठा कर भजन-कीर्तन करने चली जाती है। दिनू काका बेचारे कभी इस पेड के छाव में कभी उस पेड़ के छाव में बैठ कर अपना दिन गुजर रहे है।एक दिन पूछ लिया काका कैसी कट रही है आज-कल? बड़े दुखी स्वर में बोले, बचवा दिन गीन रहे है बुधपे का। मेन कहा अरे काका ऐसी भी उम्र ना हुए आपकी की आप दिन गीनने लग जावे, तो बोले बेटा, जिसकी घरवाली अपने पति का ध्यान नहीं रखती, उसे दिन ही गीनने होते है है। सुन कर तो पहले बहुत हंसी आई, फिर सोचा की काकी की तो ये बहुत बड़ी नाइन्साफी है काका के साथ। आखिर आदमी शादी करता है,इसी ढलती उम्र की जरूरतों के लिये ही ना, वर्ना जवानी में, शादी से मिलाने वाली वो कौन सा सुख है,जो बीना शादी किए हसिल नहीं हो जाती।.............मनोरंजन 
http://manoranjan234.blogspot.in/