Followers

Thursday, April 17, 2014

सुकून

======
मेरी उम्र गुजर जायेगी तुम्हे खुश करने की कोशिश करते-2
तुम्हारी उम्र गुजर जायेगी,मुझे कुछ बूरा ना लग जाए इसके लिए,
दिखावा, औपचारिकता, और झूठी तारीफ् करते-2
मगर ना मै, तुम्हे खुश कर पाऊँगा कभी,
ना तुम, मेरे दिल को सुकून दे पाओगी,
हम अपने रिश्ते के पहचान में, और उलझते जाएँगे.....
चलो, ऐसा करते है, इस सिलसिले को ही खत्म करते है
कुछ और करते है, कुछ नया सोचते है
शायद तुम, तुम्हारी खुशी ढूँढ सको मन में

और मै ढूँढ सकूँ अपना सुकून!................................ मनोरंजन

No comments:

Post a Comment

Write here