Followers

Tuesday, September 2, 2014

कितने अच्छे लोग होते है वे,
जो सिर्फ दौलत, तरक्की और
अवसरों के बारे में सोचते है,
दिल और दिल के एहसासों ने तो,
हमेशा मिट्टी खराब ही किया है।
कहीं का नहीं रहता वो आदमी,
जिसे दिल से सोचने की लत लग जाती है,
भावनाओं, एहसासों और
जज्बातों की बात करने वाले लोग,
अक्सर कमजोर और दयनीय होते है,
जीवन का बिल्कुल सीधा सा फंडा है,
जो चाहो, वो हासील करो, किसी भी तरह,
क्योंकि किसी चीज़ को शिद्धत से चाहने के बाद,
अगर आप हासील नहीं करते,
तो अपने जीवन को दुख, दर्द और आँसुओं में,
डूबाने के लिये सिर्फ आप ही जिम्मेवार है,
आप कमजोर है, आपमें हिम्मत नहीं,
और आप कायर भी है।................मनोरंजन

No comments:

Post a Comment

Write here