Followers

Monday, August 4, 2014

दोस्त
====
पता नहीं,
आपको यकीन हो की नहीं,
पर कुछ दोस्त सचमुच,
जीवन की सबसे बड़ी ताकत होते है,
जीवन में खुशियाँ उससे होती है,
या हर खुशी में वो समिल होता है,
वो जब जीवन में होता है तो,
जीवन में उमंग, उत्साह, कुछ करने का ज़ज्बा,
और हिम्मत रहती है,
और वो ना हो तो सब खत्म सा हो जाता है,
जीवन में निराशा और उदासी के,
बदल छा जाते है,
मन हर वक्त उसे ढून्ढता है, 
खुशी में भी और गम में भी,
दुख में भी और सुख में भी,
निराशा में भी और उदासी में भी,
और गर उससे सम्पर्क करना सम्भव ना हो,
तो फिर जीवन मशिनों की तरह खट-पट करते चलता तो है,
पर जीवन का एहसास खत्म हो जाता है।......................................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment

Write here