एक छोटी सी बात-2
==============
किसी अच्छे इंसान में भी,
अगर हर वक्त कुछ बुराई ढूंढी जाये,
तो कुछ-ना-कुछ बुराई नजर आ ही जाती है,
और अगर किसी बुरे इंसान में भी,
अगर अच्छाई ढूंढी जाये तो,
ऐसी बहुत सी अच्छी बातें नजर आ जाती है,
जिसे पसंद और प्यार किया जा सके।
जब आप किसी को प्यार करते है तो,
उस व्यक्ति के बारें में हर बात आपको पता चल जाती है,
चाहे वो बताये या ना बताये,
पर जब आप किसी से नफरत करते है, नापसन्द करते है तो,
आपको उसके बारें में पता चली हर बात के,
गलत होने की गुंजाइस ज्यादा रहती है।................मनोरंजन
No comments:
Post a Comment
Write here