दिल पर ले यार
===========
दिल पर ले यार,
क्योंकि जब तक दिल पर ना लेगा,
जिंदगी घिसटती रहेगी यों ही उम्र भर,
काहिलों की तरह,
मरते रहेंगे दिल से जुड़े हर एहसास,
और फिर बेगैरतों सी गुजरने लगेगी जिंदगी,
बह जाने दे आँसुओं के साथ,
हर दर्द, अपमान और निराशा को,
और बाहर आने दे दिल का हर उबाल,
छुपा मत इसे,
दफन मत होने दे,
इसे दिल के अंदर,
बड़ी संघर्षों से उठती है,
दिल में उबाल,
दहकने दे इसे,दिल के अंदर,
मत डाल इस पर बहनों का पानी,
मत रोक इसे ,पनपने दे आक्रोश को,
बहकने दे अपने जोश को,
दमकने दे इसे अपने चेहरे पर,
अपने व्यक्तित्व में झलकने दे,
दे खुली छूट, इस प्रवाह को,
तोड़ने दे हर बंधन को,
मत घुटने दे इसको,
जिंदा रहने दे इसे दिल में,
इसे मत मर,
दिल पर ले यार।..........................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/
===========
दिल पर ले यार,
क्योंकि जब तक दिल पर ना लेगा,
जिंदगी घिसटती रहेगी यों ही उम्र भर,
काहिलों की तरह,
मरते रहेंगे दिल से जुड़े हर एहसास,
और फिर बेगैरतों सी गुजरने लगेगी जिंदगी,
बह जाने दे आँसुओं के साथ,
हर दर्द, अपमान और निराशा को,
और बाहर आने दे दिल का हर उबाल,
छुपा मत इसे,
दफन मत होने दे,
इसे दिल के अंदर,
बड़ी संघर्षों से उठती है,
दिल में उबाल,
दहकने दे इसे,दिल के अंदर,
मत डाल इस पर बहनों का पानी,
मत रोक इसे ,पनपने दे आक्रोश को,
बहकने दे अपने जोश को,
दमकने दे इसे अपने चेहरे पर,
अपने व्यक्तित्व में झलकने दे,
दे खुली छूट, इस प्रवाह को,
तोड़ने दे हर बंधन को,
मत घुटने दे इसको,
जिंदा रहने दे इसे दिल में,
इसे मत मर,
दिल पर ले यार।..........................मनोरंजन
http://manoranjan234.blogspot.in/
No comments:
Post a Comment
Write here