एक छोटी सी बात-3
===========
===========
जीवन की सबसे बड़ी खुशी,
इस एहसास से है की,
कोई हमें चाहता है,
किसी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हूँ मैं,
किसी की जरूरत हूँ, और
किसी की पूरी दुनिया ही मुझ तक है,
.......................
और किसी बहुत करीब रहे शख्स के,
नजरों में महत्वहीन हो जाना,
जीवन की सबसे बड़ी त्रासद,
पीड़ादायक एहसास है।
हम पूरे उम्र,
इसी प्रयास में लगे रहते है की,
हम किसी की जरूरत बने रहें,
किसी की खुशियों की वजह बनें रहें,
कोई हमें, अपने पूरे वजूद से चाहे,
और इसी एहसास के लिये,
हम जीवन भर जी तोड़ मेहनत करते है,
सब कुछ इसी एहसास को बनाये रखने के लिये करते है,
...................
अगर किसी शख्स के दिल में,
किसी ना किसी शख्स की,
चाहत बनने की तमन्ना खत्म हो जाये,
तो उसका जीवन निर्जीव सा हो जाता है।
No comments:
Post a Comment
Write here