एक गीत-4
=========
अंतर की श्रद्धा, भक्ति,
ममता, दिल का प्रेम भाव,
ये सारे एक होते नहीं,
सब अलग-अलग है राग,
लेकिन इनसे भी जग सकती है अनुराग,
नदियों का सागर में जाकर हो जाता है मिलाप।
दया, करुणा, सहानुभूति,
संवेदना, स्नेह भाव,
ये सारे एक होते नहीं,
सब अलग-अलग है राग,
लेकिन इनसे भी जग सकती है अनुराग,
नदियों का सागर में जाकर हो जाता है
मिलाप।.........................मनोरंजन
No comments:
Post a Comment
Write here